फुल्लीडूमर: बेलसिरा गांव से एक कोर्ट वारंटी को फुल्लीडुमर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में बांका
फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेलसिरा गांव से एक कोर्ट वारंटी गौतम त्यागी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। उसकी गिरफ्तारी थाना के पीटीसी अनिल कुमार यादव ने उसके घर पर छापेमारी कर की। थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि थाने में दर्ज एक मामले में वह वर्षों से फरार चल रहा था। इसके खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।