फुल्लीडूमर: पथलकुड़िया मोड़ के कौशल्या गैस एजेंसी के पास खेसर पुलिस ने 32 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
खेसर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पथलकुड़िया मोड़ के पास एक शराब तस्कर को 32 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर बेलहर थानान्तर्गत पिपराटिल्हा गांव के दुर्गा हांसदा है। जिसकी गिरफ्तारी थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण एवं ASI राजीव रंजन कुमार ने क्षेत्रीय गस्ती के दौरान की। थानाध्यक्ष ने बताया कि रंगेहाथ गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया।