लखीमपुर खीरी जिले की पलिया तहसील में गरीबों के लिए आए कंबलों की कथित हेराफेरी को लेकर गुरुवार को हंगामा खड़ा हो गया। मामला तब सामने आया जब तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप मुनरो ने पांच गांठ कंबलों को बिना रजिस्टर एंट्री के ले जाते हुए पकड़ने का दावा किया। पलिया एसडीएम और बार अध्यक्ष आमने-सामने आ गए हैं।