लखीमपुर: लीला कुआं के पास ड्यूटी के लिए जा रहे बाइक सवार युवक को तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, मौके पर युवक की हुई मौत
लखीमपुर खीरी जिले के नीम गांव निवासी अमरजीत पुत्र वेद प्रकाश बीती रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। अमरजीत लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर पुलिस चौकी के पास स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में फिटर के पद पर कार्यरत थे। वह रोज की तरह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई है।