भिंड नगर: भिंड में फूफा की भतीजी पर बिगड़ी नियत इंस्टाग्राम पर फोटो किए वायरस
भिंड के देहात थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा के साथ रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के सगे फूफा ने उसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उनके साथ अश्लील टिप्पणियां लिखीं। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।