सैदपुर: ओवरलोडिंग की शिकायत पर सैदपुर गंगा पुल पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, वाहन चेकिंग में 3 बालू वाले डंपर किए सीज
सैदपुर गंगा पुल पर बालू लदे ओवरलोड वाहनों के आवागमन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गुरुवार की देररात प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग की। जांच के दौरान ओवरलोड वाहन तो नहीं मिले, लेकिन फिटनेस फेल होने और आवश्यक दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर तीन बालू वाले डंपरों को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई से बालू खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।