देहरादून: सीएम धामी ने सचिवालय में 'बिल लाओ, इनाम पाओ' के अंतर्गत मेगा लकी ड्रा का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बिल लाओ, ईनाम पाओ के अंतर्गत मेगा लकी ड्रॉ का शुभारंभ किया। राज्य कर विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 लकी ड्रॉ विजेता चुने गए। नैनीताल जनपद की सोनिया और टिहरी जनपद के जसपाल रावत ने प्रथम विजेता के रूप में एक-एक इलेक्ट्रिक कार जीती।