भगवानपुर: मुसहरी में नवविवाहिता की मौत से फैली सनसनी, प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार
बीते बुधवार को भगवानपुर गांव स्थित वार्ड संख्या 6 निवासी अमर कुमार सदा की पत्नी मीनू देवी द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को शाम करीब चार बजे थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका मीनू देवी के पिता समस्तीपुर जिला अंतर्गत जितवारपुर निवासी नथुनी सदा ने प्राथमिकी दर्ज कराया है।