बांका: बांका में रोजगार का सुनहरा मौका, 12 जून को लगेगा एक दिवसीय जॉब कैंप मेला
Banka, Banka | Jun 7, 2026 युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक अच्छा अवसर सामने आया है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, बांका द्वारा 12 जून 2026 को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने रविवार की सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस जॉब कैंप के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।