गोपालगंज: कैलाश होटल के पास बाइक खड़ी करने के विवाद में चाकूबाजी, दो युवक जख्मी, अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कैलाश होटल के पास दुकान के आगे बाइक खड़ा करने की विवाद को लेकर हुई चाकू बाजी में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस बात की सूचना डायल 112 की पुलिस को मिली तो डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।