सदर: गंगा नदी में डीजे-शराब पार्टी के वायरल वीडियो को लेकर अधिवक्ता ने धार्मिक भावनाएं आहत होने पर FIR की मांग की
गंगा नदी के मध्य डीजे बजाकर खुलेआम शराब पार्टी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर अधिवक्ता एवं सामाजिक पदाधिकारी शशांक शेखर त्रिपाठी ने गंभीर आपत्ति जताते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।