गुना नगर: गुना: राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत शातिर अपराधी पर कार्यवाही, कैंट थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना कैंट थाना पुलिस ने शातिर अपराधी इरशाद खान को NSA की कार्रवाई होने पर 29 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया, 27 मई को आरोपी इरशाद खान पर पशु क्रूरता के दो मामले दर्ज हुए वही 6 मार्च 2026 को गाय के बछड़े का कटा सिर मिलने मामले ओर राजस्थान के छाबड़ा थाने 9 केस सहित कुल 12 अपराध दर्ज है एसपी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने NSA की कार्यवाही की।