ब्रह्मपुर: सड़क दुर्घटना में बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले सगे भाइयों की मौत, देवकुली के समीप लोगों ने लगाया जाम
ब्रह्मपुर में दो सगे भाइयों की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने आरा बक्सर फोरलेन को जाम कर दिया। चार थानों की पुलिस के पहुंचने के बाद मंगलवार की दोपहर 1 बजे यह जाम खत्म हो सका। एसडीपीओ पोलस्त कुमार और ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में जाम को छुड़ाया गया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस के साथ बहस भी की।