नबीनगर: पीयूष हत्याकांड पर उबाल: सैकड़ों ग्रामीण नवीनगर थाने पहुंचे, जल्द खुलासे का आश्वासन मिला
नवीनगर रोड स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के समीप हुए चर्चित पीयूष हत्याकांड को लेकर रविवार को गुस्सा और आक्रोश खुलकर सामने आया। मामले के खुलासे की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीण नवीनगर थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष से सीधी मुलाकात की। ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा कि निर्दोष युवक की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और अब वे जल्द से जल्द दोषियों की गिर