सिरदला: दुर्गा पूजा में खपाने की तैयारी थी, परनाडाबर पुलिस ने पहले ही पकड़ी 78 लीटर विदेशी शराब
Sirdala, Nawada | Sep 27, 2025 शनिवार को परनाडाबर पुलिस ने दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब कारोबारियों की बड़ी साजिश नाकाम कर दी। थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान ग्राम मोहना केवाल से 78.375 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जप्त की, हालांकि कारोबारी झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले। 5 pm