सिरदला: सिरदला में बिजली बिल सुधार शिविर का आयोजन किया गया
Sirdala, Nawada | Sep 25, 2025 सिरदला प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में गुरुवार को बिजली बिल सुधार को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिरदला बिजली विभाग के कनीय अभियंता नसरुद्दीन अंसारी ने मौके पर उपस्थित लोगों के बिजली बिल संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया। दर्जनों आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जिससे आम जनता को राहत मिली। 5 pm