नबीनगर: अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मनोहरी टोला से 2 हाईवा जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाईवा वाहनों को बुधवार को जब्त किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर मनोहरी टोला के पास की गई, जहां अवैध रूप से मोरम का खनन, परिवहन और भंडारण किया जा रहा था। थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की।