राजमहल: बेगमपुरा के समीप तेज रफ्तार टोटो से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से हुई घायल
राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगमपुरा के समीप तेज रफ्तार टोटो से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे जानकारी मिली कि ललमटिया निवासी आरती देवी (45) वर्ष घायल हो गई। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने घायल महिला का प्राथमिक इलाज किया।