शाहजहांपुर: 13 में से दो चौराहों पर आईटीएमएस से कट रहे चालान, खराब सिस्टम को दूसरी जगह शिफ्ट करने की जानकारी दी सीओ ट्रैफिक ने
शाहजहांपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) व्यवस्था में सुधार करने जा रही है। इसकी जानकारी सीओ ट्रैफिक शुभम वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि शहर के 13 चौराहों पर आईटीएमएस सिस्टम लगाए गए हैं, जिनमें वर्तमान में सुभाष चौराहा और हथौड़ा चौराहा पर कैमरों के माध्यम से ऑनलाइन