खलीलाबाद: बिधियानी मोहल्ले में दीवार गिरने से 17 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
खलीलाबाद के बिधियानी मोहल्ले में एक हादसे में 17 वर्षीय अनुष्का पुत्री लालचंद गंभीर रूप से घायल हो गई। सीढ़ी के ऊपर बनी कच्ची दीवार से ईंट गिरकर उसके सिर पर लग गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार बालिका की हालत गंभीर है और उसे निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद मोहल्ले में चिंता का माहौल बना हुआ है।