तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगापुर की कोटेदार अनीता देवी के खिलाफ शिकायती पत्र मिलने पर जांच के लिए पूर्ति इंस्पेक्टर कौशलेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्ड धारकों से जानकारी प्राप्त की और उनके वितरित खाद्यान्न को देखा। जांच में पाया गया कि कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों को कम चीनी और कम राशन दिया जा रहा था। कोटेदार निलंबित हुए।