रामगंजमण्डी: सुकेत में चालीसवें के ताजियों का जुलूस निकला, मातमी धुनों के बीच आहु नदी में किया सुपुर्द-ए-आब
रामगंजमंडी के सुकेत में मोहर्रम के चालीसवें के अवसर पर ताजियों का जुलूस श्रद्धा और अकीदत के साथ निकाला गया। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में बनाए गए करीब 40 ताजिए एक-एक कर जुल्मी रोड स्थित हाट बाजार में एकत्रित हुए। यहां से सभी ताजिए तय मार्ग से होते हुए आहु नदी पहुंचे, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सुपुर्द-ए-आब किया गया।