ग्वालियर गिर्द: पटेल नगर: फिजिक्स वाला कोचिंग के बाहर 8-10 युवकों ने छात्रों पर किया हमला, मारपीट का वीडियो वायरल
यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर में फिजिक्स वाला कोचिंग के छात्रों के साथ मारपीट का मामला रविवार सुबह सामने आया है।पता चला है कि कोचिंग के बाहर खड़े छात्रों के साथ करीब 8 से 10 युवकों ने मारपीट कर दी इस दौरान वहां पुलिस की गाड़ी आते देख सब मौके से फरार हो गए।इस मारपीट में एक छात्र को ज्यादा चोटें आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है