बिलग्राम: मकर संक्रांति स्नान को लेकर एसपी नीरज कुमार जादौन ने राजघाट का किया निरीक्षण, जारी किए दिशा निर्देश
Bilgram, Hardoi | Jan 14, 2025 मकर संक्रांति स्नान को लेकर हरदोई जिला प्रशासन गंगा के सभी तटों पर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रख रहा है। इसी के चलते पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने राजघाट मेले और गंगा घाट का मंगलवार सुबह लगभग 10:00 बजे निरीक्षण किया है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।