भोगांव: भोगांव क्षेत्र में शादी से मना करने पर युवक ने युवती को मारी गोली, मामले की जानकारी दी क्षेत्राधिकारी ने
भोगांव क्षेत्र के मोटा रोड स्थित शगुन मैरिज हॉल में शादी की बात आगे बढ़ाने को लेकर लड़की और लड़का पक्ष दोनों लोग आए हुए थे। जहां लड़की ने शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद लड़के ने लड़की को तमंचे से गोली मार दी। वहीं पूरी घटना को लेकर बुधवार की शाम क्षेत्राधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा ने जानकारी दी है।