भोगांव: भोगांव क्षेत्र में शराब पीकर पुत्र ने अपने पिता और भाई के साथ की मारपीट
गांव नूरमपुर के रहने वाले छविनाथ ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि पुत्र आए दिन शराब पीकर हंगामा करता है। सोमवार की रात को शराब के नशे में धुत होकर आया और गाली गलौज करने लगा। मना करने पर उनकी पिटाई कर दी। पुत्र भूपेंद्र ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा।