भोगांव: भोगांव क्षेत्र में युवती ने शादी से किया इनकार, युवक ने तमंचे से युवती पर मारी गोली
क्षेत्र के ग्राम रामसहाय निवासी दीपशिखा पुत्री रघुवीर सिंह का ग्राम सागमई निवासी अमुक पुत्र राजेश दोनों पक्षों की शगुन मैरिज हॉल पर शादी के संबंध में वार्ता होने के लिए इकट्ठे हुए थे। जहां लड़की ने शादी से इनकार कर दिया इसके बाद युवक ने तमंचे से युवती के गोली मारी जो कि सर को छूकर निकल गई। ओर युवक फरार हो गया। वहीं घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।