भोगांव: ग्राम विनोदपुर में 4 घरों में हुई चोरी की घटना की जानकारी क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा ने दी
मंगलवार की शाम 4 बजे क्षेत्राधिकारी भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की ग्राम विनोदपुर में चार घरों में चोरी की घटना होने की जानकारी मंगलवार की सुबह मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए घटना के खुलासे के लिए टीमें लगा दी गई है। जल्दी ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।