निवाली: ग्राम ओसवाड़ा में तेंदुए ने बैल पर किया हमला, किसान ने भगाकर बचाई जान
Niwali, Barwani | Apr 13, 2026 ग्राम ओसवाड़ा पंचायत के भंडारी फलिया में एक किसान के बैल पर रविवार रात वन्यजीव तेंदुए द्वारा हमला करने का मामला आज सोमवार सुबह सामने आया है। बैल मालिक अनूप भंडारी ने बताया कि रात में एक तेंदुआ आया और उसने बैल पर हमला कर दिया। उस दौरान हम बहुत डर गए और भाग कर चले गए। लेकिन तेंदुए का बैल पर हमला जारी रहा जिसके बाद हमने हिम्मत दिखाई भगाया और सुचना दी गई है।