गया टाउन सीडी ब्लॉक: बिहार पुलिस मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सीटी एसपी ने शहर के होटलों,धर्मशालाओं में चलाया सघन जांच अभियान
बिहार पुलिस मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण,निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर गया एसएसपी के निर्देश पर सीटी एसपी के द्वारा शहर के विभिन्न होटलों,धर्मशालाओं और लॉज की जांच शनिवार की रात 11 बजे किया गया।इसके अतिरिक्त भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों के आस पास गहन चेकिंग अभियान चलाया गया।