हरदोई: हरदोई बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना शुरू, 22 पदों के लिए 63 प्रत्याशी मैदान में, 1342 वोटों की गिनती होगी
Hardoi, Hardoi | Dec 20, 2024 हरदोई बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना शुरू हुई है। 22 पदों के लिए 63 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 1342 वोटों की गिनती होनी है।बता दें कि गुरुवार को हरदोई बार एसोसिएशन की आगामी कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतदान हुआ था जिसमें 1342 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से मतगणना शुरू हुई है।