हरदोई: जिला महिला अस्पताल के सामने बाइक और स्कूटी में हुई जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Dec 20, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के जिला महिला अस्पताल के सामने गुरुवार रात लगभग 11:30 बजे बाइक और स्कूटी की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वही स्कूटी पर सवार दो लोगों को भी चोटें आई हैं।इस हादसे में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए है।वंही हादसे को होता देख मौके लोगों की भीड़ जमा हो गई।