हरदोई: कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से हुई तकरार
Hardoi, Hardoi | Dec 19, 2024 कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से हुई तकरार।भाजपा एवं कांग्रेस की संसद में हो रही तकरार अब जिलों में भी पहुंच चुकी है। हरदोई शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। भारी पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों ओर से नारेबाजी यहां तक गाली गलौज भी हुआ।