अनूपपुर: MPPSC परीक्षा: बायोमेट्रिक से होगी एंट्री, 90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य, सुरक्षा कड़ी
राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 में इस बार बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य कर दी गई है। सभी परीक्षार्थियों की फिस्किंग के साथ बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा,आयोग ने निर्देश दिया है कि अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पहुंचें। परीक्षा प्रदेश के 54 जिलों में आयोजित होगी।