भैंसदेही: भैंसदेही के काशितालाब से पुर्णा माई तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ने की चुनरी भेंट
मां पुर्णा उद्गम स्थल काशी तालाब से कांग्रेस के पुर्व लोकसभा प्रत्याशी व आदिवासी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम के नेतृत्व में भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम मां पुर्णा की पुजा अर्चना कर चुनरी यात्रा निकाली गई नगर भ्रमण के साथ चुनरी यात्रा देलवाड़ा पर स्थित पुर्णा तट पहुची जहां 51 फिट चुनरी मां पुरणा को भंट की यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।