आगर: जिला चिकित्सालय में प्रसव के दौरान महिला की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान संतोष बाई (पति धर्मेंद्र) निवासी निपानिया बैजनाथ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया था। यह उनका चौथा प्रसव था। चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर महिला का ब्लड प्रेशर और पल्स नहीं मिल रही थी, जिससे स्थिति