एत्मादपुर: रामबाग चौराहा और टेढ़ी बगिया चौराहा पर नियमों के विरुद्ध वाहन चलाने वाले 35 चालकों का हुआ चालान
Etmadpur, Agra | Aug 6, 2025 डीसीपी ट्रैफिक अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में आगरा यातायात पुलिस टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें रामबाग चौराहा, टेढ़ी बगिया चौराहा पर नियमों के विरुद्ध वाहनों को चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिसमें मोडिफाइड साइलेंसर, वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले कुल 35 वाहन चालकों का चालान हुआ है, वहीं 5 वाहन सीज हुए हैं।