एत्मादपुर: नगला छिद्दू मलीपुरा में पंचायत निधि से बनवाई जा रही 6 नई आरसीसी सड़कों का शिलान्यास जिला पंचायत सदस्य व प्रधान ने किया
Etmadpur, Agra | Aug 6, 2025 एत्मादपुर विधानसभा के नगला छिद्दू मलीपुरा में पंचायत निधि से 6 नई आरसीसी सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है, इसको लेकर जिला पंचायत सदस्य बब्बू चौहान व प्रधान संदीप कुमार के द्वारा शिलान्यास किया गया, इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, निर्माण कार्य होने के बाद हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।