ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार, मारपीट के दौरान घायल रामदीन की हुई थी मौत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बसवई मजरे कमालपुर गाँव में घरेलू विवाद में बीते दिनों मारपीट के दौरान रामदीन यादव की एम्स अस्पताल से ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी।पुलिस ने मामले में मृतक के बेटे राजकुमार की तहरीर पर बहू नीलम समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।शनिवार को बहू नीलम व उसके भाई उमेश व बृजेश निरवापर को गिरफ्तार किया है।