भीलवाड़ा: जिले में विभिन्न श्रमिक संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ से संबंद्ध राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन, भीलवाड़ा खनिज धातु मजदूर संघ, भीलवाड़ा डेयरी कर्मचारी संघ, भारतीय जलदाय श्रमिक संघ भीलवाड़ा ने अपनी अपनी समस्याओं के संबंध में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा