भीलवाड़ा: गोगा का खेड़ा के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, हादसे में एक की मौत, पति-पत्नी गंभीर घायल
नेशनल हाईवे 148D गोगा का खेड़ा के पास पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल दंपति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।