बहराइच: नाजिरपुरा इलाके में मोबाइल व्यवसाई पर चाकू से हमला, बचाने आए चचेरे भाई पर भी किया वार,पुलिस जाच में जुटी
शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा में स्थित एक माल से मोबाइल की दुकान बंद कर चचेरे भाई वापस अपने घर जा रहे थे। दुकान के बाहर पहुंचते ही नकाबपोश बदमाश ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। बचाने आए भाई पर भी हमला किया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।