शिवपुरी शहर के झांसी रोड स्थित रेंज ऑफिस के पास रहने वाले एक टैक्सी चालक के चार दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्नी ने गुरुवार की दोपहर डेढ़ बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने पति की तलाश करने और संदेह के घेरे में आए दो लोगों से पूछताछ करने की मांग की है।