शाहजहांपुर: कार सवार चोरों ने ई-रिक्शा की बैटरी उड़ाई, वारदात सीसीटीवी में कैद हुई
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। सदर बाजार के मोहल्ला हाजी बिल्डिंग निवासी ऋषभ कश्यप का ई-रिक्शा उनके मित्र राहुल गुप्ता के घर के बाहर सिंजई मोहल्ले में सड़क किनारे खड़ा था।रात करीब 02:52 बजे सफेद रंग की कार से आए तीन अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से ई-रिक्शा की चारों बैटरी चोरी कर ली। पूरी वारदात घर के सामने लगे