बिजावर: केन-बेतवा विस्थापितों का 'चिता आंदोलन' तीसरे दिन भी जारी, प्रशासन पर दमन और सुविधाएं रोकने के आरोप
केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित अन्य विकास परियोजनाओं से प्रभावित विस्थापितों का 'चिता आंदोलन' रविवार को दोपहर करीब 12 बजे तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने प्रशासन पर बिना पर्याप्त नोटिस विस्थापन, मुआवजे में अनियमितता, भ्रष्टाचार और आंदोलन दबाने के लिए राशन, पानी, बिजली व दवाओं जैसी जरूरी सुविधाएं रोकने के आरोप लगाए।