दतिया नगर: सेंवढ़ा चुंगी पर भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड: 6 नामजद आरोपी, कोतवाली में मामला दर्ज, सभी फरार
दतिया शहर की सेंवढ़ा चुंगी पर सुबह हुए चर्चित भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए 06 आरोपियों के खिलाफ मंगलवार दोपहर करीब 02 बजे हत्या का मामला दर्ज किया है पुलिस ने मृतक के भाई शेरू कुशवाहा की रिपोर्ट पर गोलू कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा, पंकज उर्फ छोटू कुशवाहा, साहब सिंह यादव , उमेश कुशवाहा और प्रवीण बाल्मीक को आरोपी बनाया है।