भिंड नगर: गौरी सरोवर के दूसरी साइड का निरक्षण करने पहुंचे विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह,जलकुंभी हटाने के CMO को दिए निर्देश
भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे गौरी सरोवर के दूसरे साइड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सरोवर में बड़ी मात्रा में फैली जलकुंभी पर नाराजगी जताई और इसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए।विधायक ने नगर पालिका सीएमओ यशवंत वर्मा से कहा कि गौरी सरोवर में फैली जलकुंभी हटाने के तत्काल निर्देश दिए है