निम्बाहेड़ा: जयपुर में आयोजित हुई वृहद प्रदेश कार्य समिति में पहुंचे निंबाहेड़ा के भाजपा कार्यकर्ता विधायक श्री चंद्र कृपलानी के साथ
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश की वृहद कार्य समिति केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया, प्रदेश सह प्रभारी विजय रहाटकर, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आदि की विशेष उपस्थिति में जयपुर में आयोजित हुई। इस कार्य समिति में प्रदेश भर से कार्यकर्ता पहुंचे।