निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा पंचायत समिति सभागार में हरित चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान और ' हरित चित्तौड़ ' अभियान के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में उपखण्ड अधिकारी निम्बाहेड़ा विकास पंचोली की अध्यक्षता एवं प्रधान पंचायत समिति निम्बाहेडा बगदीराम धाकड़ के विशिष्ट आतिथ्य वृक्षारोपण अभियान की सफल कियान्विती हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।