निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में हरित चित्तौड़गढ़ के तहत पंचायत समिति परिषद में पूर्व विधायक व उपखंड अधिकारी ने वृक्षारोपण किया
राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री एवं जिला कलक्टर चित्तौडगढ के दिशा निर्देशानुसार मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान एवं हरित चित्तौड अभियान के अन्तर्गत पंचायत समिति सभागार मे वृक्षारोपण की सफल कियान्विती हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली द्वारा हरित चित्तौड अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देकर अवगत कराया।